सानेहवाल-अमृतसर खंड के मध्य मानांवाला स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन

गोरखपुर, 23 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के सानेहवाल-अमृतसर खंड के मध्य
मानांवाला स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन-
– कटिहार से 23 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी अमृतसर के स्थान
पर जलंधर सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
– अमृतसर से 25 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 05735 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी अमृतसर के
स्थान पर जलंधर सिटी स्टेशन से चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– अमृतसर से 27 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलाई जायेगी।
– अमृतसर से 23 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14604 अमृतसर-नरपतगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलाई जायेगी।
– पूर्णिया कोर्ट से 24 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
– जयनगर से 24 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
– कटिहार से 24 एवं 25 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
– अमृतसर से 24 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलाई जायेगी।
– कटिहार से 25 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ब्यास-
तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
– अजमेर से 24 एवं 26 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
– लालकुआँ से 26 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14615 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण-
– अमृतसर से 23 एवं 24 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
अमृतसर से 45 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– अमृतसर से 26 एवं 27 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
अमृतसर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

Loading

Related posts