अतिरिक्त सुविधा हेतु 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी जोधपुर से 01
अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक
प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक
बृहस्पतिवार को जोधपुर से 16.15 बजे प्रस्थान कर मेड़ता रोड से 17.40 बजे, डेगाना से 18.18 बजे, छोटी खाटू से
18.45 बजे, डीडवाना से 19.24 बजे, लाडनूं से 20.00 बजे, सुजानगढ़ से 20.13 बजे, रतनगढ़ से 21.35 बजे, चूरू
से 22.25 बजे, सादुलपुर से 23.45 बजे, दूसरे दिन लोहारु से 00.30 बजे, महेन्द्रगढ़ से 01.07 बजे, रेवाड़ी से
02.40 बजे, गुड़गाँव से 03.28 बजे, दिल्ली छावनी से 03.45 बजे, दिल्ली से 04.45 बजे, गाज़ियाबाद से 05.50
बजे, मुरादाबाद से 08.25 बजे, बरेली से 10.27 बजे, शाहजहाँपुर से 11.39 बजे, सीतापुर से 13.40 बजे, गोंडा से
16.00 बजे तथा बस्ती से 17.30 बजे छूटकर गोरखपुर 20.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर,
2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बस्ती से 00.41 बजे, गोंडा से 02.10
बजे, सीतापुर से 05.40 बजे, शाहजहाँपुर से 08.00 बजे, बरेली से 09.35 बजे, मुरादाबाद से 11.10 बजे,
गाज़ियाबाद से 13.19 बजे, दिल्ली से 14.10 बजे, दिल्ली छावनी से 14.42 बजे, गुड़गाँव से 15.02 बजे, रेवाड़ी से
17.00 बजे, महेन्द्रगढ़ से 17.41 बजे, लोहारु से 18.33 बजे, सादुलपुर से 19.35 बजे, चूरू से 20.45 बजे, रतनगढ़
से 22.35 बजे, सुजानगढ़ से 23.31 बजे, लाडनूं से 23.44 बजे, तीसरे दिन डीडवाना से 00.09 बजे, छोटी खाटू से
00.37 बजे, डेगाना से 01.53 बजे तथा मेड़ता रोड से 02.35 बजे छूटकर जोधपुर 05.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर./डी. के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
![]()
