इस दौरान निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए। उन्हें 9वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने आउट किया। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में इतिहास रचा। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने।
ये आईपीएल में चौथी बार है जब निकोलस पूरन ने 20 गेंदों में कम में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह ट्रेविस हेड को पछाड़ कर सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में फिफ्टी पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद लिस्ट में ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर-मैक्गर्क हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है।
साथ ही इस पारी के बाद निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप पहुंच गई है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 75 रन की बेजोड पारी खेली थी। अभी तक 2 मुकाबलों में 145 रन हैं।
![]()
