रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

गोरखपुर, 25 अगस्त, 2026: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-
पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का
निरंतर प्रयास किया जाता है।
24 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा एवं राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर द्वारा संयुक्त
निगरानी के दौरान गोरखपुर जं. स्टेशन के प्रतीक्षालय के निकट से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर
चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए एक ट्राली बैग, आभूषण, मोबाइल एवं नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
24 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को गाड़ी संख्या-15010 में यात्री का छूटा सामान मिलने पर
गोरखपुर पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर सामान उसे सुपुर्द किया गया।
24 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल टनकपुर को प्लेटफार्म संख्या-01 पर महिला यात्री का छूटा एक मोबाइल
मिलने पर टनकपुर पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर मोबाइल उसे सुपुर्द किया गया।

Loading

Related posts