तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में आगासाद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का
निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनिर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण-
– क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी) से 29 सितम्बर तथा 06 एवं 13 अक्टूबर, 2026 को चलने
वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी)-लालकुआं विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– लालकुआं से 26 सितम्बर तथा 03 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 05074 लालकुआं-क्रान्तिवीर
संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– बनारस से 02 से 14 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 14 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– बलिया से 14 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग
मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– लखनऊ जं. से 15 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 14 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-
सीतापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर रोड-कानपुर सेंट्रल के रास्ते
चलाई जायेगी।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण-
– छपरा से 13 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा से
120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– लखनऊ जं. से 13 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस झांसी मंडल पर 60
मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 15 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस झांसी
मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
![]()
