ट्रेनों के समय में संशोधन

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 19223/19224 साबरमती-जम्मू तवी-साबरमती एक्सप्रेस का श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के कारण परिचालनिक कारणों से निम्नलिखित ट्रेनों के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय-सारिणी निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी।
गाड़ी संख्या 16031 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का समय क्रमशः 08:20 बजे एवं 08:30 बजे के स्थान पर 08:32-08:42 बजे हो जायेगा। इसी क्रम में शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका आगमन एवं प्रस्थान का समय क्रमशः 09:43 बजे एवं 09:45 बजे के स्थान पर 10:36-0:38 बजे हो जायेगा, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर आगमन 10:45 बजे तथा प्रस्थान 11:50 बजे होगा। यह संशोधन 18 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमसागर एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। गाड़ी जम्मू तवी स्टेशन पर 08:20 बजे आगमन तथा 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका आगमन 09:43 बजे एवं प्रस्थान 09:45 बजे के स्थान पर 10:00-10:02 बजे होगा तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर आगमन 10:45 बजे के स्थान पर 11:50 बजे होगा। संशोधित समय 23 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
गाड़ी संख्या 16787 तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है। जम्मू तवी स्टेशन पर इसका समय 08:20-08:30 बजे, के स्थान पर 08:32-08:42 बजे होगा, जबकि शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का समय क्रमशः 09:43-09:45 के स्थान पर 10:36-10:38 बजे हो जायेगा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर गाड़ी 10:45 बजे के स्थान पर 11:50 बजे पहुंचेगी I यह व्यवस्था 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।
गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस जम्मू तवी स्टेशन पर 08:20 बजे पहुंचेगी और 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका आगमन एवं प्रस्थान का समय क्रमशः 09:43-09:45 बजे के स्थान पर 10:00-10:02 बजे हो जायेगा तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर आगमन समय 10:45 के स्थान पर 11:50 बजे रहेगा। संशोधित समय 20 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन का समय 08:30 के स्थान पर अब 08:45 बजे होगा। इस गाड़ी का संशोधित समय 21 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
साथ ही, गाड़ी संख्या 12469/12470 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर परिवर्तित कर क्रमशः 14669 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी /14670 जम्मू तवी-कानपुर किया जाएगा। इसके साथ ही गाड़ी की श्रेणी सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में परिवर्तित होगी। यह परिवर्तन संबंधित ट्रेनों के जम्मू तवी एवं कानपुर सेंट्रल से परिचालन की तिथियों के अनुसार क्रमशः 20 एवं 21 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन का समय अब 10:00 बजे होगा। संशोधित समय 18 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। गाड़ी अब हीरानगर स्टेशन पर 13:28 बजे पहुंचेगी और 13:30 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि विजयपुर जम्मू स्टेशन पर 13:46 बजे आगमन एवं 13:48 बजे प्रस्थान करेगी। जम्मू तवी स्टेशन पर गाड़ी का आगमन 15:00 बजे रहेगा। संशोधित समय 17 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। यह गाड़ी हीरानगर स्टेशन पर 13:28-13:30 बजे, विजयपुर जम्मू स्टेशन पर 13:46-13:48 बजे तथा जम्मू तवी स्टेशन पर 15:00 बजे पहुंचेगी। यह संशोधित समय 18 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस अब जम्मू तवी स्टेशन पर 14:30-14:35 के स्थान पर 14:15 बजे पहुंचेगी तथा 14:20 बजे प्रस्थान करेगी। संशोधित समय 18 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
गाड़ी संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी अब 14:50-14:55 के स्थान पर 14:32 बजे पहुंचेगी तथा 14:37 बजे प्रस्थान करेगी। संशोधित समय 18 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12473 गांधीधाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस का जम्मू तवी स्टेशन पर नया समय 14:32-14:37 बजे रहेगा। यह संशोधन 24 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
गाड़ी संख्या 12475 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का संशोधित समय 14:32 बजे एवं 14:37 बजे होगा। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 12477 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का संशोधित समय 14:32 बजे एवं 14:37 बजे रहेगा। संशोधित समय 21 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित गाड़ी के संशोधित समय की पुष्टि अवश्य कर लें तथा निर्धारित समय से पर्याप्त पहले स्टेशन पर पहुंचें। संशोधित समय-सारिणी का उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराना है।

Loading

Related posts