रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन

गोरखपुर, 21 अगस्त, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला (7.64 किमी.) स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य तथा 03 सितम्बर, 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण-
– नरकटियागंज से 31 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 04 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– सीवान एवं थावे से 31 अगस्त से 04 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– सीवान से 31 अगस्त से 04 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 01, 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 01, 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नरकटियागंज से 01 से 04 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– भटनी एवं अयोध्या धाम जं. से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75103 छपरा-थावे डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
– थावे से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन-
– अमृतसर से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाज़ार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– अमृतसर से 01 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– जयनगर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– हावड़ा से 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– काठगोदाम से 01 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरी चौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– पूर्णिया कोर्ट से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– ललितग्राम से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– कटिहार से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– दरभंगा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– चण्डीगढ़ से 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिबु्रगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– खातीपुरा से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव गोंडा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– बरौनी से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
– दरभंगा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन-
– बनारस से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोमती नगर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्द नगर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से आनन्द नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
– अहमदाबाद से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
– वाराणसी सिटी से 30 अगस्त एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर कैंट से 30 अगस्त एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
– छपरा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर चौरी चौरा स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी चौरी चौरा से नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी।
– नौतनवा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर चौरी चौरा स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नौतनवा से चौरी चौरा के मध्य निरस्त रहेगी।
– दादर से 01 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
– सीवान से 30 अगस्त एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर कैंट से 30 अगस्त एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
– बढ़नी से 01, 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी बढ़नी के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारण-
– बढ़नी से 30 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी बढ़नी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– थावे से 30 एवं 31 अगस्त तथा 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी थावे से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– नकहा जंगल से 30 एवं 31 अगस्त तथा 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू गाड़ी नकहा जंगल से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75106 गोरखपुर-थावे डेमू गाड़ी गोरखपुर से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– बढ़नी से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी बढ़नी से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– आनन्द विहार टर्मिनल से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस गोरखपुर से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– सम्बलपुर से 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सम्बलपुर से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– बरौनी से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– मुजफ्फरपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– बान्द्रा टर्मिनस से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 3 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– कटिहार से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस कटिहार से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

Loading

Related posts