खण्ड विकास अधिकारी कौड़िहार से मिला ग्राम रोजगार सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल और स्वागत करते हुए सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज।कौड़िहार ब्लाक की नवागत खण्ड विकास अधिकारी डाक्टर कंचन यादव का ग्राम रोजगार सेवक संघ कौड़िहार का प्रतिनिधिमंडल जिला महामंत्री प्रयागराज सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व मे BDO कौड़िहार से शिष्टाचार भेंट करते हुए विकास खण्ड कौड़िहार मे आगमन पर रामदरबार का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत किया तत्पश्चात अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे कौड़िहार ब्लाक के कंप्यूटर आपरेटर का विकास खण्ड परिवर्तन करने हर माह की सात तारीख को मानदेय बुक करने शासनादेश के अनुसार 20 मजदूरों के कार्य करने पर ही महिला मेठ द्वारा हाजिरी भरने स्पष्ट शासनादेश के बावजूद भी मनरेगा योजना के समापन के बाद 20 जुलाई को मानदेय बुक करने की अंतिम तारीख को भी ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय न बुक करने से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवक कौड़िहार ब्लाक मुख्यालय पर स्थित मंदिर प्रांगण मे उपस्थित होकर बैठक करते हुए ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और यदि समस्या का समाधान न होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी ज्ञापन सौंपने वालों मे प्रमुख रूप से कौड़िहार ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह महामंत्री सत्यम गुप्ता राकेश पटेल उमेशचंद्र गुप्ता विपिन मिश्र शिवांशु पाठक अशोक मिश्र मासूक अहमद राकेश यादव ओमप्रकाश पाल सुशील पटेल रवींद्र यादव संदीप कुमार महावीर सरोज अमर सिंह सूर्यप्रकाश मौर्य सहित समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे

Loading

Related posts