शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर 08 अगस्त, 2026: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

07 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस बाराबंकी तथा अपराध आसूचना शाखा लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान बाराबंकी रेलवे स्टेशन से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

07 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा एवं सतर्कता विभाग, गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 08 पर तीन व्यक्तियों को 1632 अमानक पानी की बोतल के साथ पकड़ा गया। उक्त पानी की बोतल को जब्त किया गया।

Loading

Related posts