![]()
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया
कानपुर-शहर के मॉल रोड स्थित नरोना चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुख्य द्वार को ढके जाने को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ज्ञापन सौंपने के बाद निर्माण कार्य जारी रहने की सूचना पर आक्रोशित कांग्रेसी सीधे नरोना चौराहा पहुंचे और चल रहे काम को तुरंत रुकवा दिया कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मेट्रो प्रशासन ने निर्माण नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा 5 अगस्त को प्रतिनिधि मंडल मेट्रो कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगा प्रमुख उपस्थिति प्रदेश महासचिव हर प्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव निजामुद्दीन खां, इकबाल अहमद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे
