उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है कानपुर : सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में दिए गए अपने वक्तव्य व पत्र के माध्यम से रेखांकित किया कि कानपुर को ‘उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर कपड़ा उद्योग, चमड़ा उद्योग तथा उभरते आईटी और स्टार्टअप सेक्टर का प्रमुख केंद्र है रोजाना हजारों व्यापारी, उद्यमी, छात्र और आम यात्री दिल्ली एवं वाराणसी के बीच यात्रा करते हैं ऐसे में हाई-स्पीड रेल परियोजना में कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल करना न केवल क्षेत्र की आवश्यकता है, बल्कि परियोजना की व्यावसायिक सफलता के लिए भी अपरिहार्य हैलाखों लोगों को मिलेगा आधुनिक परिवहन का लाभ : उन्होंने आगे कहा कि कानपुर मध्य उत्तर प्रदेश का केंद्र बिंदु है, जिस पर आसपास के कई जिलों की बड़ी आबादी निर्भर है यदि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कानपुर को उचित महत्व नहीं मिला, तो मध्य यूपी के लाखों लोग इस आधुनिक परिवहन सुविधा से वंचित रह जाएंगे, जिससे परियोजना की सामाजिक और आर्थिक उपयोगिता भी प्रभावित होगी व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगी नई गति : सांसद ने स्पष्ट किया कि कानपुर को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने से व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तेज और आधुनिक रेल संपर्क से दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के बीच आवागमन सुगम होगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा सांसद अवस्थी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि डीपीआर में संशोधन कर कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल किया जाए ताकि महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना में कानपुर को उसका उचित स्थान मिल सकें
![]()
