भंडारे का शुभारंभ रवि बाजपेयी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसकर किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ। सावन सोमवार का व्रत रखने वालों के लिए फलाहारी प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।रवि बाजपेयी ने कहा कि सावन के अभी तीन सोमवार शेष हैं। इन अवसरों पर भी अलग-अलग मंदिरों में भंडारे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।इस दौरान संतोष गिरि, मधु सिंह, जितेंद्र पांडेय, अजय प्रधान, प्रेम पांडेय, प्रमोद पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत दुबे, दिनेश गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, विनय बाजपेयी, अनुराग तिवारी, योगेश शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, शनि श्रीवास्तव, विकास दिवाकर, चंदन दिवाकर, सागर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
![]()
