शिक्षिकाओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई

कानपुर। कोहना और ग्वालटोली थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार को अपाचे बाइक को बचाने के प्रयास में शिक्षिकाओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। कार में सवार मासूम बच्चा एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गया।बताया गया कि उन्नाव के बीघापुर में तैनात शिक्षिकाएं सोमवार को ड्यूटी खत्म कर शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग से कल्याणपुर लौट रही थीं। कोहना-ग्वालटोली सीमा के पास सामने से अचानक बाइक आने पर चालक लकी गुप्ता ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।हादसे में चालक लकी गुप्ता के अलावा शिक्षिका पूजा, रेखा पटेल और सुभाषनी घायल हो गईं। पूजा की गोद में उनका मासूम बच्चा भी था। कार के एयरबैग खुलने से बच्चे को कोई चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Related posts