4 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 4 महीने पहले बबलू रावत पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम अज्ञात लापता हो गए थे। कुछ दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था। परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही निष्पक्ष जांच हो सकी।
पीड़ितों का कहना है कि कई बार तहरीर और प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
थाने में दिया धरना, समर्थन की अपील
न्याय की मांग को लेकर आज पीड़ित परिवार के सदस्य और ग्रामीण थाना रामपुर कलां पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर उन्होंने नारेबाजी कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिवार ने समाज के सभी साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उनका समर्थन करें।रामपुर कलाँ पुलिस धरने के प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थानाध्यक्ष रामपुर कलां लल्ला गोस्वामी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट साधारण निकली है । सी डीआर में कोई अपराधियों का डाटा सही से नहीं निकल पाया है । मौके की जांच की जा रही है । अपराधियों को जल्द से जल्द पड़कर जेल भेजा जाएगा ।
![]()
