शहर में केवल 10 ड्राइविंग स्कूल वैध, बाकी पर कार्रवाई शुरू

कानपुर-शहर की सड़कों पर बिना सही ट्रेनिंग के गाड़ियाँ दौड़ाने वाले और नियमों को ताक पर रखकर दुकानें सजाने वाले अवैध मोटर ड्राइविंग सेंटरों पर संभागीय परिवहन विभाग (त्ज्व्) ने बड़ी कार्रवाई की है आरटीओ की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अवैध ड्राइविंग स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है संभागीय परिवहन विभाग के प्रावधिक मोटर यान निरीक्षक (आआई) संतोष कुमार ने बीते दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जांच के दौरान यह चैंकाने वाला खुलासा हुआ कि कानपुर नगर में केवल 10 मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ही वैध एवं अधिकृत हैं, जबकि बाकी सेंटर पूरी तरह से अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं आरआई संतोष कुमार द्वारा की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं और फर्जीवाड़े सामने आए है कई ड्राइविंग स्कूल ऐसे मिले जिनका कागजों में पंजीकृत पता कुछ और था, जबकि वे किसी दूसरे ही इलाके में अवैध रूप से सेंटर चला रहे थे ​जांच में कैनाल रोड स्थित परफेक्ट मोटर ड्राइविंग स्कूल, राष्ट्रीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, और हिंदुस्तान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल अनाधिकृत रूप से संचालित पाए गए आरआई के निरीक्ष्ण की भनक लगते ही रफूचक्कर हो गए। वहीं सहारा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग का ट्रेनर सेंटर में ताला लगाकर मौके से भाग निकला परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी शहर में अवैध ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा नियमों की अनदेखी करने वाले और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी अनाधिकृत ट्रेनिंग सेंटर को बख्शा नहीं जाएगा।

​प्राइवेट गाड़ियों से हो रहा खिलवाड़ : मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (आनंद नगर) में जांच के दौरान एक युवक (प्रशांत) नियम दरकिनार कर निजी (प्राइवेट) वाहन से अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग देता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया नमक फैक्ट्री चैराहे पर संचालित मिश्रा मोटर ड्राइविंग स्कूल का पंजीकृत पता श्डबल पुलियाश् दर्ज था मौके पर मिले कर्मचारी राम खिलाड़ी से पूछताछ करने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका इसी तरह फूलबाग चैराहे और पर्यटन अधिकारी कार्यालय कैंपस के आसपास फूले मोटर ड्राइविंग स्कूल के बोर्ड तो मिले, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था आरआई संतोष कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी अवैध सेंटरों का ब्योरा इकट्ठा कर लिया गया है अनाधिकृत रूप से चल रहे इन सभी ड्राइविंग स्कूलों को स्थायी रूप से बंद कराने और इनके वाहनों पर सख्त कार्रवाई के लिए उप परिवहन आयुक्त (कानपुर परिक्षेत्र) को विस्तृत जांच आख्या सौंप दी गई है अवैध रूप से संचालित मोटर ड्राइविंग स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उनके पंजीयन को निरस्त करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Loading

Related posts