![]()
बेजुबान पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौतों से हड़कंप मचा
कानपुर-चौक सर्राफा बाजार के अंतर्गत आने वाले धोबी मोहाल इलाके में पिछले कुछ दिनों से बेजुबान पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौतों से हड़कंप मचा हुआ है इलाके में 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की संदिग्ध मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक सांड भी मृत अवस्था में पाया गया है एक के बाद एक पशुओं की हो रही इन मौतों से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है घटना को लेकर धोबी मोहाल के स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं निवासियों का साफ कहना है कि इन बेजुबान पशुओं की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि किसी शरारती तत्व द्वारा इन्हें जान-बूझकर भोजन में जहर देकर मारा गया है इलाके के लोगों ने इस क्रूरता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है पशुओं की लगातार हो रही मौतों से नाराज क्षेत्रवासियों ने स्थानीय पुलिस और संबंधित प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पशुओं की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है जहर देकर मारे जाने की आशंका की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
