नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक नगरी नैनी स्थित इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईटीआई) में कार्यरत राजेश गिरि अध्यक्ष मजदूर संघ एवं महामंडलेश्वर सनातन सप्त ऋषि अखाड़ा (दिल्ली) निवासी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़वा के रहने वाले हैं। शुक्रवार को सेवानिवृत होने के उपलक्ष में कंपनी प्रबंधन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फूल माला पहनाकर एवं उपहार स्वरूप भेंट कर स्वागत करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कंपनी में किए गए कार्यों सहित मजदूर संघ अध्यक्ष पद होने के दौरान राजेश गिरि के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। उक्त कंपनी में काम करने वाले तीन अन्य कर्मचारी भी सेवानिवृत हुए हैं। कंपनी प्रबंधन व कर्मचारियों, अधिकारियों की ओर सभी को उके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
![]()
