सलोन.रायबरेली भाजपा के जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की माँग को लेकर 31जुलाई को रायबरेली जिले के डीह थाना पहुंची अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने कार्यकर्ताओं संग प्रभारी निरीक्षक थाना डीह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी जी के लिए जिस प्रकार अमर्यादित, अशोभनीय, और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है यह सिर्फ राहुल गांधी जी के खिलाफ बोला गया अपशब्द नहीं बल्कि उन करोड़ों लोगों के खिलाफ भी है जिसकी आवाज बनकर लगातार सामाजिक न्याय की लड़ाई राहुल जी लड़ रहे हैं ये लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों और राजनीतिक परंपराओं का भी अपमान है हम सभी उसकी कड़ी निन्दा करते हैं तथा रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की माँग करते हैं। डीह ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, गणेश मौर्य , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर, गुफरान अहमद ( बी डी सी) , सीबू अंसारी, रमेश कुमार पासी, बराती लाल, राजीव त्रिपाठी आदि लोग साथ रहे।
![]()
