![]()
आगामी पर्व चहल्लुम व सावन मास को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
लालगोपालगंज । प्रयागराज जनपद के थाना नवाबगंज छेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बा लालगोपालगंज में आगामी सावन मास और चहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । यह बैठक एसीपी सोंराव श्यामजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई इन बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था, शांति, और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे सावन और चेहल्लुम के सभी कार्यक्रम और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से पूरे करें। वही एसीपी सोंराव श्यामजीत सिंह ने बिजली के संभावित हादसों को टलने के लिए ताजिया/अलम की ऊंचाई मानक के अनुसार सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वे बिजली के तारों से न टकराएं। वही विद्दुत विभाग के जिम्मेदार फीडर मैन व कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि जहाँ भी आपके बिजली के तार ज्यादा नीचे है उन्हें सही किया जाये जिससे कि किसी भी प्रकार का हादसा न हो सके । जुलूस के तय रूट, साफ-सफाई, और रास्तों की दुर्दशा को सुधारने के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। वही अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि मुख्तार अहमद , पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी, कैलाश यादव, पूर्व सभासद आशीष त्रिपाठी उर्फ लाले , फीडर मैनेजर आमिर अंसारी , दानिश फारूकी, राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता आफताब आलम , सभासद प्रतिनिधि कमाल अरशद , फहीमुद्दीन रँगरेज, पूर्व सभासद राकेश केशरवानी, ताहिर नामित सभासद शारदा पटेल, मेहताब आलम व चौकी प्रभारी अजय सिंह , हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र मिश्रा,कांस्टेबल अभिजीत शुक्ला आदि दर्जनो से अधिक लोग उपस्थित रहे ।
