अज़मतुल्लाह ओमरज़ई के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए थे। 10 ओवर की चौथी गेंद पर साई किशोर ने मैक्सवेल को आउट कर लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट चटकाए। इस गेंद को मैक्सवेल समझ नहीं पाए और गेंद सीधा पैड पर जाकर लगी। अपील हुई तो अंपायर ने आउट करार दिया। मैक्सवेल पवेलियन लौटते हुए श्रेयस अय्यर से बात करने के लिए रुके, पूछा और फैसला हुआ कि रिव्यू ना लिया जाए। हालांकि, बाद में स्क्रीन पर दिखा कि गेंद विकेट को मिस करती हुई ऊपर से जा रही थी यानी अगर डीआरएस लिया जाता तो मैक्सवेल नॉट आउट रहते।
ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह कुल 19 बार जीरो पर आउट हुए हैं। मुंबई इंडियंस के प्लेयर रोहित शर्मा और पूर्व आरसीबी प्लेयर दिनेश कार्तिक इस लिस्ट में क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
![]()
