आई.आर.सी.टी.सी. की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत तथा ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का सुनहरा अवसर

गोरखपुर, 30 जुलाई, 2026ः भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव
पर्यटक ट्रेनें भारतीय रेल की पर्यटक सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से
भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों के संचलन से पयर्टन को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में, भारतीय रेल
खानपान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा 31 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक 11 रात एवं 12 दिन हेतु
श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये गोरखपुर जं. स्टेशन से दक्षिण भारत तथा ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिये भारत गौरव ट्रेन का
संचालन किया जायेगा। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिये गोरखपुर जं., मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम
प्रतापगढ़ जं., प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) तथा
ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा प्रदान की गई है।
00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 31 जुलाई, 2026 को गोरखपुर जं. से 09.00 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 10.45
बजे, अयोध्या कैंट से 12.20 बजे, सुलतानपुर से 13.25 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 14.15 बजे, प्रयागराज संगम
से 16.30 बजे, रायबरेली से 18.35 बजे, उतरेटिया से 19.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से
21.30 बजे, उरई से 23.15 बजे, 01 अगस्त, 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 01.10 बजे, ललितपुर से 03.30
बजे, भोपाल से 10.20 बजे, नागपुर से 23.35 बजे, 02 अगस्त, 2026 को बल्हारशाह से 04.00 बजे, विजयवाड़ा से 12.30
बजे चलकर रेणिगुंटा स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये 04 अगस्त, 2026 को रेणिगुंटा से 18.30 बजे, जोलारपेट्टै से 21.25 बजे, सेलम
से 23.05 बजे, 05 अगस्त, 2026 को दिंडुक्कल से 03.15 बजे प्रस्थान कर रामेश्वरम स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये 06 अगस्त, 2026
को रामेश्वरम से 09.00 बजे चलकर मदुरै स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये मदुरै से 23.00 बजे, 07 अगस्त, 2026 को तिरुनेलवेली से
04.00 बजे, नागरकोविल से 05.15 बजे चलकर कन्याकुमारी स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये कन्याकुमारी से 22.00 बजे, 08 अगस्त,
2026 को तिरुनेलवेली से 00.20 बजे, दिंडुक्कल से 04.15 बजे, सेलम से 06.40 बजे, जोलारपेट्टै से 09.50 बजे, रेणिगुंटा से
13.10 बजे, यर्रगुंटला से 15.10 बजे, नंद्याल से 18.35 बजे, दिगुवमेट्टा से 19.40 बजे, 09 अगस्त, 2026 को मार्कापूर रोड
स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये मार्कापूर रोड से 22.00 बजे, 10 अगस्त, 2026 को गुंटूर से 01.55 बजे, विजयवाड़ा से 04.10 बजे,
बल्हारशाह से 13.10 बजे, नागपुर से 16.25 बजे, भोपाल से 22.15 बजे और अंतिम दिन 11 अगस्त, 2026 को बीना से
01.35 बजे, ललितपुर से 03.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 05.20 बजे, उरई से 07.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से
08.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.10 बजे, उतरेटिया से 10.40 बजे, रायबरेली से 11.25 बजे, प्रयागराज संगम से
13.55 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 15.45 बजे, सुलतानपुर से 16.20 बजे, अयोध्या कैंट से 17.25 बजे तथा
मनकापुर से 19.05 बजे छूटकर गोरखपुर जं. 20.45 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, जनरेटर सह
लगेज यान के 02 तथा पैंट्री कार के 01 कोच सहित कुल 14 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिये आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की इस
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस गाड़ी में यात्रा हेतु लखनऊ, गोमती नगर
स्थित आई.आर.सी.टी.सी के कार्यालय से अथवा वेबसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है।

Loading

Related posts