ग्लास्गो, 29 जुलाई भारतीय एथलीट यशस पलाक्षा और संतोष के तमिलरासन ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बना ली। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी हीट में सबसे तेज दो क्वालीफायर के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए (फास्टेस्ट लूजर) के रूप में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। संतोष ने दूसरी हीट में 49.51 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया जबकि यशस पहली हीट में 49.65 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रहे।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया। संतोष कुल मिलाकर सातवें और यशस आठवें स्थान पर रहे। तीन हीट में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाले धावकों ने सीधे आठ खिलाड़ियों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि बाकी दो स्थान उन खिलाड़ियों को मिले जिन्होंने स्वत: क्वालीफिकेशन से चूकने के बावजूद सबसे तेज समय दर्ज किया।
पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का फाइनल शुक्रवार को होगा।
October 13, 2026
sangamshapath Comments Off on उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता...