![]()
स्वदेशी पदयात्रा समर्थक की निकाली गई पदयात्रा
रायबरेली लालगंज। लालगंज विकासखंड में धूमधाम से स्वदेशी जागरण मंच लालगंज द्वारा स्वदेशी पदयात्रा समर्थक की निकाली गई पदयात्रा। इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अमित कुमार सिंह वत्स रहे। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी हटाओ। अपने देश की वस्तुओं का उपयोग करो। अपने देश में रोजगार देने वाले बनो। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार होने के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस स्वदेशी समर्थक पदयात्रा का शुभारंभ गेगासो, गंगागंज के विश्वेश्वर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा का नेतृत लालगंज के संयोजक सचिन सिंह सिसोदिया, लालगंज संपर्क प्रमुख बाबू तिवारी एवं लालगंज स्वदेशी जागरण मंच टीम के द्वारा किया गया। इस पदयात्रा में भाजपा नेता रविन्द्र सिंह , लालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, अनूप पांडे, जनमानस एवं लालगंज स्वदेशी जागरण मंच की टीम उपस्थिति रही।
