सीतापुर – पूरे देश में पेपर लीक के मामले व जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज , और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित अन्य मांगो को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन कई दिनों से जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी के नेतृत्व में म्युनिसिपल मार्केट स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में जिला लखनऊ मंडल सह संयोजक सुनील राठौर ,
जिला प्रवक्ता विनोद भारती, जिला महा सचिव विनोद गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा था, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव के नेतृत्व में म्युनिसिपल मार्केट स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर सैकड़ो कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए पार्क से लेकर जीआईसी चौराहा और लालबाग चौराहे से होते हुए ,प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ,हाथों में नीले झंडे व संविधान की किताब और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी मौजूद नहीं थे ,उप जिलाधिकारी सदर सीओ सिटी कपूर कुमार मौजूद थे ,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देंगे । इस बात पर अधिकारियों से बात नहीं बन पाई और प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए, और डीएम को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए, और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमीन पर बैठ गए, आधे घंटे तक बैठे रहे। जब तक जिलाधिकारी से वार्ता नहीं हो जाएगी तब तक मैं ज्ञापन नहीं दूंगा , आधे घंटे बाद कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी सदर , ने डीएम डॉ राजा गणपति आर से वार्ता कराई ,तब प्रदेश अध्यक्ष ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा तुम्हारी मांग को मान लिया गया है ,और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। तब कार्यकर्ताओं ने कहा ये एक मांग पूरी हुई, अन्य भी मांगे पूरी की जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा भारत देश का युवा न्याय और पारदर्शिता चाहता है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग नहीं मानेंगे।
20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ,प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा की। संगठन ने इसे संविधान के अनुच्छेद 19 और मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। जंतर-मंतर लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक/स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच ,लाठीचार्ज के आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई ,
आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस हों , पेपर लीक-भर्ती घोटालों के लिए केंद्र सरकार की जवाबदेही तय हो,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें पद से हटाया जाए, पेपर लीक माफियाओं की संपत्ति जब्त कर कठोर कार्रवाई की जाए ,सभी परीक्षाओं के लिए पारदर्शी और सुरक्षित तकनीकी प्रणाली लागू हो,घायल छात्रों को चिकित्सा सहायता मृतको के परिवार को एक एक करोड़ मुवायजे सहित अन्य की मांग की। कोतवाली पुलिस व सीओ कपूर कुमार सहित पुलिस तैनात रही।
इस मौके पर भीम आर्मी तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, विधि सलाहकार बीरुन कुमार ,महिला जिला सह संयोजक उर्मिला राही , जिला सह संयोजक सोने खान, जिला संगठन मंत्री डॉ सुधीर राजवंशी ,डॉ सिधौली तहसील अध्यक्ष निर्मल पासी, सह आयोजक सर्वेश गौतम, तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम, आजाद समाज पार्टी के लीगल सेल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम ,अमित पाल, विध्यास पाल,एड 0 बी एल सिंह ,मुन्नी चौधरी
कमाल खान ,सफीक खान , बिसवा तहसील अध्यक्ष पप्पू , तहसील लहरपुर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,एड 0 पिंकू पाल ,पवन यादव अंकुल पाल, सहित छात्र छात्राएं भी उपस्थित रही ।
![]()
