उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड कौड़िहार में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक घर गांव लाभान्वित कर रही हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा भाजपा सरकार का लक्ष्य है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद स्थापित करना उन्होंने उपस्थित लोगों से गाय,गंगा,गीता,गायत्री के संरक्षण हेतु जनजागरण करने हेतु अपील की।वक्ता मंडल महामंत्री ऋतु पांडेय ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का दिव्य आयोजन,विधासभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रृंगवेरपुर धाम में विशाल योजना,पांडेश्वरनाथ धाम का कारिडोर सरकार हमारी आस्था का पूरा सम्मान कर रही है यह तब संभव हुआ जब आपने कमल की बटन लगातार दबाकर योगी जी को सत्ता पर विराजमान रखा।
।इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय,मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज,मंडल महामंत्री ऋतु राज पांडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू पाल,ओंकारनाथ त्रिपाठी,दीपेंद्र सिंह,प्रशांत गुप्ता,महेंद्र पांडेय,प्रमोद मौर्य,राम आसरे मौर्य,विनयशील मिश्रा,खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार,प्रधान संघ अध्यक्ष रेखा पाल, बूथ अध्यक्ष हरिश्चंद्र विश्वकर्मा ,प्रदीप विश्वकर्मा,राजन शुक्ला,सहित भाजपा कार्यकर्ता,अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।