अध्यक्ष की आड़ में पति चला रहे नगर पंचायत डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी ने शुरू की जांच, कार्यालय में मचा रहा हड़कंप

लालगोपालगंज- प्रयागराज। जिले की चर्चित नगर पंचायत लालगोपालगंज मे फैले भ्रष्टाचार और नगर पालिका अधिनियमों के विरुद्ध कार्य किये जाने मनमानी रुप से नगर मे होनेवाले कार्यों मे सरकारी धन का दुरुपयोग आदि गंभीर आरोप लगाते हुये सभासदों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से अध्यक्षपति एवं पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद एवं उनके परिवारीजनों पर भ्रष्टाचार करने दबंगई करने की शिकायत किया था जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने अपरजिलाधिकारी (नगर)
सत्यम मिश्र को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था उसी क्रम में दिनांक 24/03/2025को अपरजिलाधिकारी (नगर) दोपहर 2 बजे नगर पंचायत कार्यालय लालगोपालगंज पहुंचे और सभासदगणो द्वारा लगाये गए आरोपों की जांच पड़ताल किया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती जुलेखा एवं उनके पति अनुपस्थित रहे वहीं नगर पंचायत के कुछ सभासदगणो को छोड़कर सभी सभासद उपस्थित रहे जांच अधिकारी अपरजिलाधिकारी ने सभी सभासद से परिचय लेते हुये उनकी बात सुनी और उन्हें कहाकि न०पं०लालगोपालगंज के विकास एवं भ्रष्टाचार से संबंधित आपका अपना लिखित कथन मेरे कार्यालय में दिनांक25/03/2025 को शाम तक अवश्य भेज दे। उन्होंने आगे कहा कि आज न०पं० की अध्यक्ष उपस्थित नही थी उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें भी कल तक का समय दिया गया है।वहीं भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कई सभासदगणो मे से एक जिला न्यायालय मे प्रयागराज मे वकील सभासद राहुल गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि अपरजिलाधिकारी की जांच सही बिंदुओं पर रही और सही दिशा मे थी अपरजिलाधिकारी ने बहुत ही शालीनता से जांच पर आश्वासन दिया कि दोषी पाये जानेपर अध्यक्ष एवं उनके परिजनों पर कठोर कार्रवाई होगी चाहे वह जो भी हों और चाहे जितनी पहुंच वाला हो उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप और नियम कानून के तहत कार्रवाई होगी अब आने वाले समय मे देखने वाली बात यह होगी कि सभासदगणो के द्वारा लगाया गया आरोप अपरजिलाधिकारी की जांच मे कौन सा रुप लेता है वैसे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके पति एवं अन्य का जांच के दौरान अनुपस्थिति को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

Loading

Related posts