सुबह के नाश्ते में शामिल करें सोयाबीन चीला, Health और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बो

सुबह के  नाश्ते के लिए हर घर की माएं काफी परेशान रहती है। सुबह की भागदौड़ के बीच फटाफट और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं होता है। रोजाना एक तरह का नाश्ता खाकर हर कोई परेशान हो जाता है।

क्या आप भी रोजाना पोहा-उपमा का खाकर बोर हो गए, तो यह लेख आपके लिए है। अब यूनिक स्टाइल में सोयाबीन का चीला बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत में भी लाजवाब है। इसमें खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है, जो कि आपके लिए काफी सेहतमंद है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

 

सोयाबीन चीला के लिए सामग्री

 

-सोयाबीन चूरा : 1 कप

नाश्तेके आहार

-बेसन: आधा कप

-बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा

-बारीक कटी शिमला मिर्च: आधा कप

-बारीक कटी हरी मिर्च: 2

-अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

-हल्दी और लाल मिर्च पाउडर: आधा-आधा छोटा चम्मच

-हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

-नमक: स्वादानुसार

-तेल: सेकने के लिए

 

सोयाबीन चीला कैसे बनाएं?

– इसके लिए सबसे पहले सोयाबीन के चूरे को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रख दें। जब यह अच्छे से फूल जाए, तभी इसका इस्तेमाल करें।

अनाजऔर पास्ता

 

– सोयाबीन फूलने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें और हाथों से दबाकर इसका पूरा पानी अच्छे निचोड दें।

 

– इसके बाद निचोड़े हुए सोयाबीन को मिक्सर जार में डाल दें। फिर बिना पानी डालें। अब इसको हल्का दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि बारीक पेस्ट न बनें वरना चीला अच्छा नहीं बनेगा।

 

– अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दरदरा पिसा सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।

 

– इस मिश्रण में हल्दी के साथ-साथ लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा गाढ़ा घोल यानी बैटर रैडी कर सकते हैं।

 

– अब नॉन-स्टिक तवे को गैस पर गरम करें और ब्रश की मदद से हल्का तेल लगाएं। फिर बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

 

– चीले को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सुनहरा व कुरकुरा होने तक भून लें। तैयार है आपका गरमा-गरम टेस्टी सोयाबीन चीला। इसको आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Loading

Related posts