वॉफल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी, 2 कप मैदा, ½ कप कॉर्न फ्लोर, 1½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर, ¾ कप पिसी चीनी, ½ कप पिघला हुआ बटर, 2 छोटे चम्मच वेनिला एसेंस, 1½ बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 8-10 ताजा ब्लूबेरी, ½ कप क्रीम चीज, ¼ कप आइसिंग शुगर, सजाने के लिए शहद या चॉकलेट सॉस।
वॉफल बनाने की आसान विधि
बैटर तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर और कैस्टर शुगर को एक साथ मिला लें। अब इसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूथ और बिना गुठली वाला बैटर तैयार हो जाए। इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
फ्लेवर्स को अलग करें: तैयार बैटर को 3 बराबर हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से को क्लासिक रखें, दूसरे हिस्से में कोको पाउडर मिलाकर चॉकलेट फ्लेवर दें, और तीसरे हिस्से में ताजी ब्लूबेरी डालकर मिक्स कर लें।
वॉफल सेकें: अब वॉफल मेकर को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें। तैयार किए गए तीनों बैटर को एक-एक करके इसमें डालें और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेक लें।
गार्निश और सर्व करें: एक कटोरी में क्रीम चीज और आइसिंग शुगर को मिलाकर पाइपिंग बैग में भर लें। क्लासिक वॉफल के ऊपर शहद डालें। चॉकलेट वॉफल के ऊपर आइसिंग शुगर छिड़कें और चॉकलेट सॉस डालें। आखिर में ब्लूबेरी वॉफल के ऊपर पाइपिंग बैग से क्रीम चीज का मिक्चर लगाएं और इसे गर्मागर्म परोसें और मानसून का आनंद लें।
![]()
