महाप्रबंधक महोदय श्री नरेश पाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री अनिल कुमार द्विवेदी जी, के नेतृत्व में दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ‘वन्दे मातरम की रचना के 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति को हरा भरा करना एवं वातावरण को शुद्ध बनाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 50 फलदार पौधों को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः पीपल, कटहल, अमरूद, सहतूत, जामुन इत्यादि सम्मिलित थे।
मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ड्रिप इरीगेशन की सुविधा मौजूद है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री मो. जावेद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/मोनिटरिंग एवं श्री शिव कुमार मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए एवं सभी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे ने अपने आसपास और अधिक वृक्षो को लगाने का निवेदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम श्री शिव कुमार, मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के मार्गदर्शन में विभिन्न पर्यवेक्षकों, सफाईकर्मियों एवं हॉर्टिकल्चर कर्मियों द्वारा सम्पन्न किया गया।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय
यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष...