पूर्वाेत्तर रेलवे की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी सुश्री मानसी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता

गोरखपुर, 20 जुलाई, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, बुडापेस्ट, हंगरी में चल रहे 4वीं विश्व रैंकिंग कुश्ती-2026 में पूर्वाेत्तर रेलवे की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी सुश्री मानसी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। महिला कुश्ती खिलाड़ी सुश्री मानसी की इस उपलब्धि पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, महासचिव/नरसा श्री अक्षय मिश्रा, कुश्ती/सचिव श्री जय प्रकाश सिंह, कुश्ती/कोच एवं सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Loading

Related posts