कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट प्रयागराज के प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रताप ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि एफएलएन निपुण भारत मिशन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रत्येक बच्चे को उसकी अधिगम क्षमता के अनुरूप सीखने के अवसर प्रदान करे तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करे। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के नोडल अधिकारियों के रूप में प्रवक्ता डॉ. प्रसून कुमार सिंह, श्री अखिलेश कुमार सिंह एवं श्री विपिन कुमार प्रशिक्षण की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधारभूत भाषा एवं गणित शिक्षण, दक्षताआधारित अधिगम, सतत मूल्यांकन, शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण की विभिन्न रणनीतियों से परिचित कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रवक्ता श्री राजेश पाण्डेय एवं श्री वीरभद्र प्रताप भी उपस्थित रहे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अपने सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एफएलएन के उद्देश्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का संकल्प व्यक्त किया।
![]()
