स्टेशन निदेशक, गोरखपुर श्री रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में तैयार किया गया अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह मॉडल भव्य शिखर एवं आकर्षक एलईडी प्रकाश सज्जा के कारण यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की खूब सराहना की।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों यात्री अब ‘श्री राम मंदिर’ की प्रतिकृति को स्टेशन पर देख सकते है। यह मॉडल स्टेशन परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ ‘स्वच्छ व सुंदर स्टेशन’ अभियान को भी मजबूती देगा।
![]()
