![]()
गाजियाबाद में टोडरमल चौराहे के नामकरण की उठाई मांग पार्षद ने लिखा पत्र
(सीतापुर) सीतापुर से गाजियाबाद पहुंच कर राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD के संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी ने सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद की पार्षद सीमा यादव से मिलकर राजा टोडरमल मार्ग व राजा टोडरमल पार्क चौराहे का नामकरण के लिए एक लेटर ,नगर निगम की मेयर के नाम पत्र भिजवाया ,प्रस्ताव विधायक संजीव शर्मा के माध्यम से नगर निगम को भेजा गया ,शीघ्र सिद्धार्थ विहार चौराहे का नाम राजा टोडरमल टंडन के नाम होगा ,गाजियाबाद में लोगों से संपर्क कर राजस्व सुरक्षा सेवादल मिशन 2027 का प्रचार प्रसार किया देश स्तर पर बहुत मजबूती के साथ संस्था का विस्तार हो रहा है। निवर्तमान पार्षद संतराम यादव जी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ ,उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष को आश्वासन दिया, और कहा गाजियाबाद में चौराहे के नामकरण और संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है l गाजियाबाद एक दिल्ली एनसीआर का बड़ा हिस्सा है राजस्व पिता भारत की अर्थव्यवस्था भारत के खतौनी और भारत के भू पैमाइश के जन्मदाता के नाम पर चौराहा रोड बनेगी निश्चित तौर पर राजा टोडरमल स्मारक सीमित एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल की भूमिका आगे बढ़ेगी। इस मौके पर रंजन मराठी ,प्रतीक राखी ,चौहान और साथ में समाज सेविका ट्रस्ट की सर्व समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज बाला मौजूद रही।
