बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संबंधी कार्यशाला आयोजित

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आधारित कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष/ सेवता विधायक ज्ञान तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य व मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिसका संगठन विश्व में सबसे बड़ा है अपने अभियानों को लेकर लगातार गतिमान है प्रत्येक पदाधिकारी मेहनत करके पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है हम विधायक गण भी इसमें अपनी माहिती भूमिका निभाते हुए जिले को नंबर वन बनाने का कार्य करेंगे उन्होंने समाजवादी पार्टी के टाइम के भ्रष्टाचार एवं माफिया राज पर खुलकर बात की और बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ यहां से माफिया राज और भ्रष्टाचार की समाप्ति हुई जिससे जनता राहत व खुशहाल हुई 27 में पुनः भाजपा महाराज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने डीएलपी व आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सफलता के लिए मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों को सीतापुर जिले को सांगठनिक दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मूल मंत्र दिए गए।। उन्होंने बताया 2027 भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही हैं और इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी को सरकार की प्रत्येक योजना को जन-जन तक ले जाना है जिससे हमारी जनता जनार्दन संपूर्ण रूप से जागरूक रहे और किसी प्रकार से विपक्ष अपना झूठ का प्रचार ना कर सके।। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करने का आवाहन भी किया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्य द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन सुधाकर शुक्ला द्वारा किया गया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, नैमिष रतन तिवारी, विश्राम सागर राठौर महेश शर्मा, विपुल प्रताप सिंह, पटेल रेखा वर्मा,रीतेश सिंह गौर , महेंद्र वर्मा,जया सिंह, आकाश अग्रवाल, कामेश शुक्ला, अतुल तिवारी अमित दीक्षित राजन गुप्ता , कौशलेंद्र सिंह , तरुण शुक्ला सहित अपेक्षित गण उपस्थित रहे।।

Loading

Related posts