30 की उम्र के बाद ब्रेस्ट और पेल्विक एरिया पर टैपिंग करने के फायदे
– हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि 30 की उम्र के बाद यदि आप हल्के हाथों से रोजाना चेस्ट पर टैपिंग करती हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे ऑक्सीजन फ्लो में सुधार होता है और ब्रीदिंग क्वालिटी भी बेहतर होती है।
– ऐसा करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और तनाव भी दूर होता है। छाती पर हल्के हाथों से टैपिंग करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
– 30 की उम्र के बाद इस तरह टैपिंग करने से शरीर रिलैक्स होता है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
– सोने पहले अगर आप यह करते हैं, तो नींद में भी सुधार आता है। इससे सीन की जकड़न भी दूर होती है।
– एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद पेल्विक एरिया में टैपिंग करना भी जरुरी है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी सुधार होता है। पेल्विक एरिया में टैपिंग करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और फर्टाइल हेल्थ को भी बेहतर करता है।
– इससे कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होता है और हिप्स के भारीपन की समस्या से भी राहत दिलाता है।
– इसके साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करता है और शरीर के हार्मोन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
– टैपिंग करने के लिए आराम से बैठ जाएं या खड़ी हो जाएं। 2-3 उंगलियों से पेल्विक एरिया के आस-पास टैपिंग करें और गहरी सांस लें और छोड़ें। रोजाना 2 मिनट ऐसा करना है।
![]()
