इस भर्ती में कौन भाग ले सकता है
– इस भर्ती में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद्/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री प्राप्त की हो।
– अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना जरुरी है।
– अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 साल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष से ज्यादा न हो। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में 10 वर्ष की छूट मिलेंगी।
– आयु की गणना 7 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
– आवेदन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर Online Application Forms में Online Portal of Junior Resident under Health Dept पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई सारी डिटेल्स भर दें और फॉर्म को पूरा कर लें।
– आखिर में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
– एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
![]()
