जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि बीएलओ के पास फार्म-6 उपलब्ध है, जिन लोगो ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया है, लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या ऐसे लोग जो अर्हता तिथि 01.01.2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है या ऐसे मतदाता जो पूर्व में मतदाता थे, लेकिन किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, तो वह सभी फार्म-6 भरकर जमा कर सकते है, ऐसे सभी मतदाताओं का नाम 28 फरवरी, 2026 के फाइनल ड्राफ्ट रोल में आ जायेगा। नए वोटर्स बनाये जाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियोें से इस अभियान में सहयोग करने के लिए एवं बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म-6 अनुलग्नक-4 सहित घोषणापत्र के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
