सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि पेरियार साहब ने देश के वंचित समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु आजादी से पूर्व ही कांग्रेस के अधिवेशनों में प्रस्ताव रखा लेकिन कांग्रेस के यथास्थितिवादी नेताओं ने पेरियार के प्रस्ताव को न केवल अस्वीकार किया बल्कि उन्हें अपमानित कर अधिवेशन से बाहर कर दिया।पेरियार इस देश के तनहीन, मनहीन, धनहीन जमातों के नायक थे जिनके सामाजिक न्याय आंदोलन को आज समाजवादी पार्टी पूर्ण करने की ओर अग्रसर है।
उक्त अवसर पर पेरियार साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख सपाईयों में रामप्यारे यादव, व्यास यादव, इंद्रासन यादव, सुरेश नारायण सिंह, रामअशीष यादव,मिथिला वर्मा,नाजिर अंसारी, अमला यादव, नारायण प्रसाद, गोविंद यादव, जितेंद्र यादव,संतोष मद्धेशिया,मुन्ना अंसारी, विनोद यादव, अमला यादव,दयानंद यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।
![]()
