प्रयागराज मण्डल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2024–25 के दौरान रेल गाड़ियों एवं रेलवे परिक्षेत्र से कुल 621 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, वर्ष 2025–26 में नवंबर माह तक 441 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों, संबंधित एनजीओ एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सुपुर्द किया गया है
दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर उप निरीक्षक श्री कार्तिक मिश्रा ड्यूटी पर उपस्थित थे। इस दौरान एक व्यक्ति राहुल यादव, एक नाबालिग बच्चे को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर आया। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम गुड्डू, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी घूरी सलेमपुर, थाना हुसैनगंज, उत्तर प्रदेश बताया तथा बताया कि वह घर से नाराज होकर चला आया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालक की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे चाइल्ड हेल्पलाइन प्रयागराज की सुपरवाइज़र को विधिवत एवं सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे प्रशासन यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि किसी भी नाबालिग बच्चे को असहाय या भटकते हुए देखें तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें।
![]()
