रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज । भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर रेलवे यात्रा में रियायत प्रदान की जाती है। भारतीय रेलवे, रेल मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन को रेलवे में यात्रा हेतु रियायत प्रमाण पत्र विभागीय पोर्टल https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर ऑनलाइन जारी किये जाते हैं।
रेलवे यात्रा में रियायत प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन घर बैठे उक्त पोर्टल में अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जिला चिकित्सालय (कॉल्विन हॉस्पिटल) से जारी रेलवे रियायती प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं भारत सरकार द्वारा अधिसूचित कोई पहचान पत्र यथा-पैन कार्ड/पासपोर्ट/जन्म प्रमाण पत्र आदि एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपलोड करते हुए उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने दी है

Loading

Related posts