यह यात्रा ओमान के सुल्तान हैतम बिन तारीख के निमंत्रण पर हो रही है और भारत ओमान के बीच 70 वर्षों के राजनायक रिश्तों का खास प्रतीक भी है। वहीं ओमान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह धरती भारत की पुरानी मित्र है। जहां ऐतिहासिक संबंधों की मजबूत नीव है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रिश्ते खोलेगी और साझेदारी को नई गति देगी। हवाई अड्डे के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल पहुंचे तो वहां भी उत्साह कम नहीं था। ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। माहौल भारत की संस्कृति की रंगों से भरा हुआ था।राजस्थान का घूमर, गुजराती लोकगीत और कर्नाटक के लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। स्थानीय ओमानी कलाकारों की पारंपरिक प्रस्तुति ने इस स्वागत को और खास बना दिया। वंदे मातरम वंदे मातरम की। अच्छा आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी अपने इस विदेश यात्रा के तहत इथियोपिया और जॉर्डन का दौरा कर चुके हैं और यहां ओमान पहुंचने के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और ओमान के बीच कई समझौते भी हो सकते हैं। सबसे बड़ा मुद्दा होगा भारत ओमान के बीच प्रस्तावित व्यापक व्यापार समझौता। भारत सरकार ने साफ किया है कि वह इस समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर काफी आशावादी हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी है।
![]()
