ग्रुप-बी अधिकारियों को तदर्थ वरिष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति पर रोक लगा दी गई है, जिसे हटाने की तत्काल जरूरत है। रेलवे की इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन तदनुसार अधिकारियों के पद नहीं बढ़ाये जा रहे है, जिससे प्रोन्नत अधिकारियों का कार्यभार काफी बढ़ गया है जो उनके स्वास्थ्य एवं परिवार के देखभाल को प्रभावित कर रहा है। इस सभा को मुख्य रूप से परिसंघ के अध्यक्ष् श्री दीपक राजराय, सेक्रेटरी जनरल श्री अमित जैन, उपाध्यक्ष श्री मंगेश काशीमकर, वित्त सचिव श्री वी. के. भारती, उत्तर मध्य रेलवे प्रोन्नत अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत गौतम महासचिव श्री डी. के. भारद्वाज एवं विभन्न जोनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह ने इंडियन रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स फेडरेशन (IRPOF) की वार्षिक बॉडी मीटिंग को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने रेलवे प्रशासन के समक्ष अधिकारियों की भूमिका, संगठनात्मक समन्वय तथा सेवा-गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर बल दिया। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभावी प्रयोग कर निर्णय-प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बना सकते हैं तथा बेहतर एवं त्वरित कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने तकनीकी नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह, अपर महाप्रबंधक श्री जे.पी. लाकरा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मुदित चन्द्रा समेत सभी विभागाध्यक्ष इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं प्रोन्नत अधिकारियों से परिचर्चा की। सभी ने प्रोन्नत अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण को रेखांकित किया। सभी ने प्रोन्नत अधिकारियों की समस्यायों के समाधान हेतु सहयोग को सहर्ष स्वीकार किया। यह वार्षिक आमसभा 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
![]()
