युजवेंद्र चहल जब बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। युजवेंद्र चहल ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। टी-शर्ट पर लिखा था,’Be Your own Sugar Daddy’ बी योर ओन सुगर डैडी का अर्थ होता है कि खुद को वित्तीय रूप से सक्षम और स्वतंत्र बनाना और अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर निर्भर रहना है।
चहल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस का कहना है कि चहल की टी-शर्ट पर लिखा संदेश कहीं ना कहीं धनश्री के लिए है। चहल के साथ तलाक के बाद धनश्री को कुल 4.75 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा दोनों पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, इसलिए कहा जा रहा है कि इस संदेश के पीछे कोई वित्तीय पहलू है। वर्तमान में इस बात पर चर्चा चल रही हैकि इस संदेश का अर्थ ये है कि अगर आपकी कुछ काल्पनिक आवश्यकताएं हैं तो आपको उन्हें पूरा करने लिए पर्याप्त धन अर्जित करना चाहिए न कि दूसरों पर बोझ डालना चाहिए या उन्हें परेशान करना चाहिए।
![]()
