श्रीमती चेतना जोशी ने पहले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी तथा स्वच्छता और सुरक्षा के साथ-साथ सफाई कर्मियों और परिचालन विभाग द्वारा सुनियोजित और टीम भावना से किए गए कार्यो और कुम्भ मेले को सफल बनाने के प्रयासो की तारीफ भी की। इसके बाद सफाईकर्मियों को झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को वापस पटरी पर ना फेंकने का अनुरोध किया। मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी तथा आने वाली गर्मियों में पौधों के संरक्षण के लिए एक बोतल एक प्लांट का अनुरोध भी किया गया।
समाजसेवी संस्थान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की तरफ से प्राप्त थालियाँ तथा थैलियों का वितरण प्रदुषण रोकने में काफी मददगार साबित हो रहा है। इस गतिविधि में श्री शिवाजी कदम (मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे), श्री सुदीप कुमार घोष ए एस सी/प्रयागराज, श्री राजेश कुमार गुप्ता स्टेशन अधीक्षक, श्री अखिलेश कुमार सिंह वरिष्ठ खंड इंजीनियर इत्यादि रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
![]()
