सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के आदेश के बाद,बारा तहसील प्रशासन सख्त

लालापुर, प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा द्वारा सरकारी भूमि पर से कब्जा हटाने के आदेश के बाद से बारा क्षेत्र में भी तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। तहसील प्रशासन द्वारा लगातार कब्जा हटाने की कार्रवाई से कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम जेसीबी के साथ ग्राम पंचायत टिकरी कला में पहुची और नाली पर किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया। हल्का लेखपाल हीरा लाल ने बताया कि इसके पहले भी कब्जा करने वाले को मना किया गया था किन्तु निर्माण कार्य नहीं बंद किया। इसके कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।उस व्यक्ति को भविष्य निर्माण न करने की चेतावनी भी दी गई है। यदि उसे शक हो तो अपनी जमीन की हदबंदी करा सकता है। इसके अतिरिक्त एसडीएम बारा द्वारा क्षेत्र के पहाड़ी खुर्द स्थान गड्ढा/तालाब की भूमि, नौढ़िया तरहार व भगदेवा स्थित चक मार्ग और ग्राम पंचायत पिपराव में खलिहान की भूमि को भी कब्जा मुक्त करा दिया गया है। बताया गया कि सरकारी भूमि तालाब,चक मार्ग, खलिहान, बंजर,खाद गड्ढा, चारागाह आदि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।

Loading

Related posts