निरीक्षण के दौरान माघ मेला -2026 अवधि में श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन हेतु तैयारियों और विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया । भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्लेटफ़ॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में मार्गदर्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख स्थानों पर ‘दिशा-निर्देश साइनेज’ को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया । इसके साथ ही माघ मेले के दौरान लखनऊ, अयोध्या एवं वाराणसी दिशाओं में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु पर्याप्त प्रचार–प्रसार, सूचना प्रसारण तथा उपयुक्त स्थानों पर साइनेज स्थापित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयाग जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान प्रयाग जंक्शन के पावर केबिन एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने पावर केबिन एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर कार्यप्रणाली को बिंदुबार देखा । इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से रेल प्रशासन और मेला प्रशासन के बीच समन्वय किया जाता है । इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर में संगम क्षेत्र एवं शहर के स्टेशनों से सीधा प्रसारण निरंतर मिलता है । यहाँ से यात्री आश्रय, प्लेटफ़ॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज की भीड़ पर नजर रखी जाती है एवं यात्री उद्घोषणा प्रणाली से आवश्यक सूचना और निर्देश जारी किए जाते है ।
![]()
