हॉकी के ये दो स्टार खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधेंगे, कोरोना काल में शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह और महिला टीम की खिलाड़ी उदिता दुहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मनदीप 2016 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे जबकि उदिता महिला ऑक्शन में बिकने वाली सभी महंगी खिलाड़ी हैं।

 

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को वीडियो शेयर किया और बताया कि भारतीय पुरुष टीम के मनदीप सिंह महिला टीम की उदिता दुहान से शादी करने जा रहे हैं। 21 मार्च को दोनों पंजाब में शादी करेंगे। दोस्ती से शुरू हुई उनकी कहानी कोरोना काल में प्रेम कहानी में बदल गई और अब दोनों इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने वाले हैं।

 

HT के सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि, पंजाब के रहने वाले मनदीप की पहली मुलाकात उदिता से 2018 में हुई। ये मुलाकात 2018 में बेंगलुरु में भारतीय राष्ट्रीय शिविर में हुई थी। पहले तो वे सिर्फ दो खिलाड़ियों की तरह बातचीत करते थे, हॉकी के बारे में बात करते थे और खेल के बारे में एक-दूसरे की समझ को समझते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई।

 

उन्होंने आगे बताया कि, लॉकडाउन के दौरान ही उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। मंदीप और उदिता दोनों ही अपने परिवार और बाहर दुनिया से दूर एक ही कैंप में फंसे हुए थे, जहां उन्होंने एक साथ ज्यादा समय बिताना शुरू किया और एक दूसरे के साथ सबसे ज्यादा सुकून पाया।

Loading

Related posts