दुनिया को किसी भी झगड़े को सुलझाने के लिए दबाव वाली नीति नहीं बल्कि अब भारत की शांतिप्रिय नीति ही अच्छी लग रही है। आपने देखा होगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सरपंच बनकर कैसे रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए दबाव वाली नीति को हथियार बनाया लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में रूस यूक्रेन ही नहीं बल्कि दुनिया को यह भरोसा है कि यह जंग सिर्फ और सिर्फ भारत ही रुकवा सकता है। और पीएम मोदी इस मुद्दे पर कैसे मजबूती के साथ काम कर रहे हैं, इसका बड़ा उदाहरण पुतिन के दौरे के दौरान भी देखने को मिला। पुतिन के साथ चर्चा में यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए पीएम मोदी ने कई बड़ी बातें कही। अब कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने पुतिन के सामने वो प्लान पेश कर दिया है जो यह जंग खत्म कराने वाला है जिससे पुतिन भी सहमत है। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि जेलस्की को इसके लिए कैसे राजी किया जाएगा।
खबर है कि जेलस्की कुछ ही दिनों बाद जनवरी में भारत दौरे पर आ रहे हैं। जेलस्की के दिल्ली दौरे की तैयारी भी शुरू हो गई है। दरअसल भारत लगातार कीव और मॉस्को के संपर्क में है और शांति के लिए दोनों ही देशों से बात कर रहा है। पीएम मोदी खुद यूक्रेन का भी दौरा कर चुके हैं। मोदी ने जेलस्की से कम से कम आठ बार फोन पर बात भी की है। जुलाई 2024 में पीएम मोदी मॉस्को गए थे और पुतिन से मिले थे और उसके बाद 1 महीने बाद अगस्त में उन्होंने यूक्रेन का दौरा किया था।
![]()
