पूरे देश से प्रार्थना करने का अनुरोध करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता।’ बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की कि जिया की हालत गंभीर बनी हुई है और ढाका के अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। समाचार वेबसाइट ने उनके हवाले से कहा वह काफी बीमार हैं। पूरा देश उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है…वह गंभीर रूप से बीमार हैं और हमारे डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने रविवार को कहा कि जिया (80) की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। बांग्लादेश के दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी खालिदा जिया लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें जिगर और गुर्दे संबंधी समस्याएं, मधुमेह, गठिया और आंखों की बीमारियां शामिल हैं। इस वर्ष वह उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए चार महीने लंदन में रहने के बाद छह मई को ढाका लौटी थीं। उनके इकलौते बेटे एवं बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं। उनके दूसरे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पांच अगस्त, 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद, बीएनपी बांग्लादेश के बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में अग्रणी दल के रूप में फिर से उभरी है।
![]()
