शादियों के लिए टॉप 5 ब्राइडल के हेयरस्टाइल
गजरा ट्रेल
जो दुल्हन अपनी शादी के लिए एक भव्य, डिवाइन और अद्भुत रूप चाहते हैं, उनके लिए गजरा ट्रेल हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहिए। एक लंबी,मोटी चोटी या फिर पीठ पर लहराते ताजे गजरों से सजी जूड़ा के साथ, आप शाही अंदाज में नजंर आएंगी।
स्लिक बैक आधा ऊपर आधा नीचे
अपने खास दिन के लिए एक साफ-सुथरी, आकर्षक हेयरस्टाइल की तलाश में दुल्हनों के लिए, स्लिक बैक हाफ-अप हाफ-डाउन एकदम सही ऑप्शन होगा। इस हेयरस्टाइल में आपके बाल पीछे की ओर और आपके चेहरे से दूर हो जाएंगे। आप अपने बाकी बालों को बेफिक्र, बीची वेव्स में कर्ल भी करवा सकती हैं।
लेस-अप ब्रेड्स
शादी के मौसम के लिए सबसे आसान हेयरस्टाइल में से एक है लेस-अप ब्रेड्स। आप अपनी बोरिंग ब्रेड में चटख रंगों वाली लेस लगाकर एक मजेदार टच दे सकती हैं। रिबन से लेकर मोतियों की लड़ियों, चेन और असली फूलों तक, आप अपनी ब्रेड्स को इस तरह से आकर्षक बना सकती हैं।
बबल ब्रेड हेयरस्टाइल
आपकी हल्दी से लेकर मेहंदी की रस्म के लिए, बबल ब्रेड एकदम बेस्ट हेयरस्टाइल है। यह हेयरस्टाइल आप पर काभी खूबसूरत लगेगा और आप बिना किसी चिंता के मजे कर पाएंगी। यह हेयरस्टाइल काफी ट्रेंडी है।
मैशी पोनीटेल
आजकल की आधुनिक दुल्हनें अपने रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए टेक्सचर्ड, कम रखरखाव वाला, और फॉर्मल लुक पसंद करती हैं। अपनी मैशी हुई पोनीटेल को और भी आकर्षक बनाने के लिए, बालों की कुछ लटें आगे की ओर खींचकर और कर्ल्स लगाकर इसे धांसू लुक दें।
![]()
